Tuesday, June 16, 2020

एक परिवार की कहानी,मेरी जुबानी ( करन यादव ) 16 JUN 20 भाग --10 (HINDI/ENGLISH)

                                                                           भाग --१०


 मोहन  अंदर से बहुत दुखी हुआ  और खाना खा कर अपने बिस्तर पर सोने के लिए चला गया.........

अगले दिन  मोहन  जब सुबह सो कर उठा तो उसने देखा की माँ अभी तक बिस्तर पर लेटी हुई है तो  मोहन  अपनी माँ से बोला की माँ क्या हुआ अभी तक सो रही हो तबियत खराब है क्या या कुछ दर्द हो रहा है तो  मोहन  की माँ बिना मन के बोली है  मेरी तबियत खराब है और तुम अपने लिए कुछ बना खा के काम पर चले जाना तो  मोहन  बोला अगर तबियत ज्यादा खराब है तो मै आज काम पर नहीं जाता हु तो  मोहन की माँ बोली नहीं तुम अपने काम पर जाओ मेरी चिंन्ता मत करो वैसे भी तुमको करना तो अपने मन का ही है तो तुम मेरी फ़िक्र मत करो अपने काम पर जाओ इतना सुन कर  मोहन  माँ के पास ही बैठ गया और माँ से बोला माँ तुम आज -कल मुझसे सही से बात क्यों नहीं करती हो तो  मोहन  की माँ बोली क्या बात करू जो बात करती हु वो तुम सुनते ही कहा हो तो  मोहन  बोला माँ ऐसे क्यों कह रही हो मै तुम्हारी कौन से बात नहीं सुनता हु बस तुम ये शादी की जिद्द छोर दो |
तो माँ ने कहा देखो बेटा अब मै और काम नहीं कर सकती हु मेरी तबियत खराब रहती है और तुम भी सारा दिन घर में नहीं रहते तो घर की जिम्मेदार उठाने के लिए कोई तो होना चाहिए इस लिए तुम शादी कर लो, तो  मोहन  बोला माँ तुम समझती क्यों नहीं हो मै अभी बहुत छोटा हु मै अभी शादी की जिम्मेदारियां नहीं उठा पाउँगा और घर की स्थिति तो आप देख ही रही हो शादी कैसे होगी |

तो  मोहन  की माँ बोली तुमसे भी छोटे -छोटे लड़के लड़कियों की शादी हो रही है तुम तो तब भी बड़े हो और इतने मेहनती भी हो तो तुम शादी की जिम्मेदारियां क्यों नहीं उठा सकते हो और वैसे भी तुम्हारे पिता ने तुम्हारी शादी उस लड़की से बचपन में ही तय कर दी थी तो तुमको शादी तो करनी ही पड़ेगी तो  मोहन  बोला अगर ऐसी बात है तो ठीक है मै शादी वही करूँगा पर अभी ३,४ साल रुक जाओ मै अपनी पढाई पूरी करके कुछ बनना चाहता हु ताकि घर की स्थिति सुधर सके उसके बाद आप जो कहोगी मै वही करूँगा | तो  मोहन  की माँ बोली की नहीं -शादी अभी कर लो बाद में जो करना है करते रहना   माँ की ऐसी गुस्से भरी बाते  सुन कर  मोहन  वहा से उठ कर घर के अंदर चला गया और जल्दी -जल्दी  घर के काम करके खाना बनाया और माँ से बोला माँ  खाना खा लेना मै काम पर जा रहा हु इतना कह कर  मोहन  ने अपनी साइकल उठाई और बिना कुछ खाये पिए ही काम पर चला गया |

 मोहन  के घर से निकलते ही उसकी माँ उठी और घर का  जो काम बचा हुआ  था उसे पूरा करके दातुन कुल्ला किया और खाना खाने के लिए रसोई में गई तो वह देखती है की खाना तो पूरा वैसा का वैसा ही रखा है करन खाना खा कर नहीं गया है ये देख कर उसकी माँ दुखी हुई पर मन ही मन सोचने लगी की अगर मै इस तरह गुस्सा नहीं करुँगी तो ये शादी नहीं करेगा उसके बाद  मोहन  की माँ ने थाली में खाना निकला और बैठे कर खाने की तरफ देखते हुए बोली आज मेरा बेटा बिना खाये भूखा ही काम  चला गया और सोचने लगी की मै कही अपने बेटे के साथ गलत तो नहीं कर  रही हु वो मेरा कितना  ख्याल रखता है मै फिर भी उससे जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोसिस कर रही हु  मेरे इतने  जबरदस्ती करने पर अगर वो शादी के लिए  मान गया और उसकी शादी हो गई उसके बाद वह खुश न रहा तो मै खुद को कभी माफ़ नहीं कर पाऊँगी |

ये  बाते सोच कर  मोहन  की  माँ मन ही मन कहने लगी इससे पहले की कुछ गलत हो मै जगदीश भैया से कह कर शादी के लिए मना कर देती हु और उठ कर जगदीश के घर की तरफ चल पड़ी लेकिन जगदीश उसे रास्ते में ही मिल गया और बोला भाभी जी मै आपके ही घर आ रहा था अच्छा हुआ आप रास्ते में ही मिल गई क्या  मोहन  शादी के लिए  मान गया तो करन की माँ बोली नहीं अभी वह पढाई करना चाहता है शादी नहीं करना चाहता है तो आप जा कर लड़की वालो से मना कर दीजियेगा की अभी हम ३,४ साल शादी नहीं करेंगे तो जगदीश बोला भाभी पागल हो गई है क्या कैसी बच्चो जैसी बाते कर रही है आप अपने घर की स्थिति देख रही है कैसी है कोई जल्दी से आपके घर शादी के लिए तैयार नहीं होगा रिस्ता हाथ से जाने मत दीजिये लड़की वाले अमीर भी है और शादी के लिए तैयार भी है आप शादी कर लीजिये अच्छा खासा दहेज़ भी मिलेगा जिससे आपके घर की स्थिति सुधर जाएगी इस तरीके की मीठी चुपड़ी बातो में जगदीश  मोहन  की माँ को फुसलाने लगा और शादी करने की जोर देने लगा तो करन की माँ बोली पर अभी हमारे पास इतने पैसे नहीं है की हम शादी कर सके तो जगदीश बोला अरे भाभी पैसे की चिंन्ता मत करो जो भी खर्च होगा मै  पूरा करूँगा और शादी के बाद में धीरे -धीरे करके चूका देना |

अब  मोहन  की माँ जगदीश की बातो में फिर से आ गई और बोली ठीक है भैया मै  मोहन  को समझाने की कोशिस करती हु इतना कह कर वो घर वापस आ गयी उधर जगदीश मन ही मन खुश होने लगा की अच्छा बेकूफ़ बनाया इन्हे क्या पता की दहेज़ में एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिलेगी और लड़की भी कुछ खास नहीं है किसी तरह से मै करन की शादी वहा करा पाऊ फिर उसके बाद मै जो चाहूंगा वही होगा क्योंकि इन्हे इतना भी दहेज़ नहीं मिलेगा की मेरा ही कर्ज उतार सके अपने घर की स्थिति क्या सुधरेगी | तब इनके पास एक ही रास्ता होगा जो मै कहूंगा ये वही करेंगे फिर  मै इनके खेतो पर भी कब्ज़ा कर करूँगा और इनसे अपनी गुलामी भी करवाऊंगा  यही सब सोचते हुए जगदीश अपने खेतो की तरफ चला गया| ----
भाग ---११  जल्द ही -----



--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
ENGLISH  TRANSTATE-----------



Part- 10
Mohan was very unhappy inside and went to sleep on his bed after eating ………


The next day, when Mohan woke up in the morning, he saw that the mother is still lying on the bed, so Mohan said to his mother, "What happened to the mother, are you still sleeping, or is there any pain, then Mohan's mother is without The mind says that my health is bad and if you make something for yourself to go to work, then Mohan said if my health is bad then I do not go to work today, Mohan's mother does not say you go to your work, don't worry about me Do it anyway, it is in your mind, so don't worry about me, go to your work, after listening to this, Mohan sat down with the mother and said to the mother, "Why don't you talk to me right now, then do you The mother said, "What should I talk? When you hear what you are talking about, then why did the mother say like this, I do not listen to your talks, just give me the stubborn end of this marriage."

So the mother said, look, son, I cannot work anymore, my health is bad and if you do not stay at home all day, then there must be someone to take responsibility of the house, so you get married, so Mohan said Why do not you understand that I am very young, I will not be able to bear the responsibilities of marriage right now and you are watching the situation of the house.


So Mohan's mother said, you are getting married to even small boys and girls, you are still grown up and so hardworking, so why can't you take up the responsibilities of marriage and anyway your father married you to that girl as a child I had decided that I would have to marry you, so Mohan said if this is the case then I will marry the same but stop now for 3,6 years, I want to complete my studies and become something so that the situation at home can improve After that I will do what you say. So Mohan's mother did not say - get married now, keep doing what you want to do later, after hearing such angry things of mother, Mohan got up from there and went inside the house and quickly made food by doing household chores and with mother Said, having eaten my mother, I am going to work, saying that Mohan lifted his bicycle and went to work without drinking anything.


As soon as Mohan leaves the house, his mother wakes up and finishes the work that was left of the house, and rinses Datun and goes to the kitchen to eat, she sees that the food is kept the same way Mohan is not eating. Having seen this, his mother was sad but started thinking that if I do not get angry like this, then he will not get married, after that Mohan's mother took food out of the plate and sat looking at it and said, "Today my son Work went hungry and started thinking that I am not doing anything wrong with my son, how much he takes care of me, I am still trying to force him to listen to me so much if I marry him I agreed and got married, and if he is not happy then I will never be able to forgive myself.


After thinking about these things, Mohan mother started speaking to her heart before saying something wrong, I refuse to marry Jagdish Bhaiya and get up and walk towards Jagdish's house, but Jagdish finds her on the way and Said sister-in-law, I was coming to your own house. It is good that you got on the way, if Mohan agreed to the wedding, then Mohan mother did not say she does not want to study yet, then you go and refuse girl If we do not get married for 3,7 years now, Jagdish said, "What kind of children are you talking about? Are you watching the situation in your house, how is it that someone will not be ready for marriage soon?" Do not let go of the hand, the girl is also rich and is ready for marriage. You get married, you will get a lot of dowry, which will improve the condition of your house. In this sweet talk of this way, Jagdish Mohan' mother was lured and started getting married. Mohan's mother started insisting that we do not have enough money yet that if we can get married, Jagdish said, "Oh sister-in-law, don't worry about money, whatever I will spend, I will meet." Ga and after marriage, gradually give up.


Now Mohan's mother came again in Jagdish's words and said ok brother, I am trying to explain to Mohan that by saying so much, she came back home and Jagdish started to feel happy that he made a good fool. I will not get a single penny and the girl is also not special, in some way I can get Mohan married and then after that I will be the same because I will not get so much dowry that my own home can repay my debt. Will improve Then they will have only one way which I say they will do the same, then I will take possession of their fields and I will also make them slavery, thinking all this, Jagdish went towards his fields. ----

Part --- 11 Soon -----


No comments: